पटना , सितंबर 23 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भगवान विष्णु के पंचम अवतार भगवान वामन की जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों समेत समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कामना की कि भगवान वामन की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्बुद्धि का संचार हो।

श्री चौधरी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि भगवान श्री विष्णु के पंचम अवतार भगवान वामन जी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि भगवान वामन जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्बुद्धि का संचार हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित