अजमेर , मार्च 30 -- राजस्थान के अजमेर में जैन धर्म के 24 में तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2526 में जन्म कल्याण सोमवार को हर्षोल्लाह और धूमधाम के साथ मनाया गया।

निर्यापक मनी संत श्री योग सागर संघ के सानिध्य में जन्म कल्याण का महोत्सव की रथ यात्रा निकली गई। केसरगंज स्थित जैसवाल जैन मंदिर से गाजियाबाद की और ढोल धमाकों के साथ शुरू हुई इस स्वर्ण रथ यात्रा का शहर के कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। दिगंबर जैन परंपरा के हजारों अनुयायियों की उपस्थिति में निकाली गई इस भव्य रथयात्रा में स्वर्ण रथ पर सवार होकर श्री जी ने नगर भ्रमण किया।

पालीवाल समाज के प्रमुख और पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन और रथयात्रा संयोजक दीपक कोठारी ने बताया कि जन्मकल्याण महोत्सव की शुरुआत समाज श्रेष्ठी सुशील कुमार साहबजाज कोठारी ने ध्वजारोहण करके की। केसरगंज स्टेशन रोड पर पालबिछला दिगंबर जैन मंदिर समिति की ओर से रथयात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। जैन धर्म के सिद्धांतों पर आधारित करीब 40 झांकियों में समाज को महावीर के आदर्शों की जानकारी दी गई।

संगीत की स्वर लहरियों के बीच निकाली गई इस यात्रा का नया बाजार चौपड़ पर विभिन्न राजनीतिक दलों और गांधी भवन चौराहे पर शहर जिला कांग्रेस समिति की ओर से स्वागत किया गया। भगवान के जन्म कल्याणक की खुशी में मंगल बधाई गीत गाये गये। इससे पूर्व आज तड़के साढ़े चार बजे जैन मन्दिर केसरगंज में राजा सिद्धार्थ के दरबार में ब्राहमी महिला मण्डल द्वारा बधाईयॉं गायी गई।

रथ यात्रा के जुलूस में श्रीजी स्वर्णमयी सफेद घोड़ो का रथ, जिनवाणी रथ, ऐरावत हाथी, 11 घोड़े, उद्घोषक रथ, सात बैण्ड, 21 ढोल, आदि सवारियां, ढोल बैण्ड बाजे, पार्श्वनाथ संगीत मंडली के साथ हजारों धर्मावलम्बी सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित