बिहारशरीफ , नवंबर 07 -- ्रामीण विकास और सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधान परिषद की सचेतक श्रीमती रीना यादव ने पावापुरी स्थित श्री जैन श्वेताम्बर समवशरण तीर्थ क्षेत्र एवं श्री जैन श्वेताम्बर भंडार तीर्थ में भगवान महावीर स्वामी का दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस अवसर पर मंत्री श्री कुमार ने कहा कि पावापुरी जैन धर्म का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल है। भगवान महावीर ने यहीं निर्वाण प्राप्त किया था। यह धरती अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह का संदेश पूरे विश्व को देती है।आज भगवान महावीर के बताएं अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही समाज में सुख शांति समृद्धि आयेगीउन्होंने कहा कि राज्य सरकार पावापुरी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सड़क, पेयजल, प्रकाश, शौचालय, धर्मशाला एवं पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पावापुरी को राजकीय महोत्सव का दर्जा देकर मान और सम्मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य बना है जहां हर घर बिजली,हर घर नल का जल हर घर का पक्की नली गली हर घर शौचालय बनाकर अकल्पनीय परिवर्तन करके दिखाया। बिहार के लोग विकसित उन्नत और खुशहाल के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में हैं यह परिवर्तन नीतीश कुमार ने करके दिखाया।
इस अवसर पर जैन समाज के गणमान्य लोगों ने मंत्री का स्वागत किया और तीर्थ क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगों से अवगत कराया। मंत्री ने सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर जैन कमेटी के सुरेंद्र कुमार परसन, शांतिलाल बोथरा,जितेंद्र चंद्र, सुचंति रतीलाल तांबे, प्रदीप कुमार,तपन कुमार साहिले, सुभाष चंद्र बोथरा,श्रीपाल भांडिया,राजेश जैन, जयंतीलाल वीरचंद शाह, शैलेश भाई नगीना दास शाह,सहित जैन समाज के अनेक श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित