मोहाली , मार्च 12 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को 'मिशन रोजगार' अभियान के तहत विभिन्न विभागों के 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही पिछले चार वर्षों में पंजाब सरकार द्वारा प्रदान की गई सरकारी नौकरियों की कुल संख्या 65,264 हो गई है।
मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों में 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं जिनमें बिजली विभाग में 459, स्थानीय सरकार विभाग में 215, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 129 और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में 15 प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली विभाग में अन्य 1,750 उम्मीदवारों की भर्ती प्रक्रिया में है और जून 2026 तक पूरी हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित