अलवर , मार्च 23 -- राजस्थान में शहीद दिवस के अवसर पर अलवर में वीर सपूतों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की याद में सोमवार को भगत सिंह सर्किल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शहीदी दिवस पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भगत सिंह के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में वन मंत्री संजय शर्मा, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत सहित विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे। सभी ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान देशभक्ति के नारे लगाए गए और शहीदों के बलिदान को याद किया गया।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि आज हम उन वीर सपूतों को याद कर रहे हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने युवाओं का शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित