पन्ना , अक्टूबर 24 -- मध्य प्रदेश में भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास से सराबोर मंदिरों के शहर पन्ना में शुक्रवार रात आस्था का मनोरम दृश्य देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर प्राचीन खेजड़ा मंदिर से महामति श्री प्राणनाथ जी की भव्य सवारी निकाली गई। सवारी में देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं के साथ साधु-संतों ने सहभागिता की। भजन-कीर्तन, जयकारों और श्री जी के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित