भरतपुर , अप्रैल 02 -- राजस्थान में करौली के सिद्ध हनुमान मंदिर में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा में हनुमान जयंती की पूर्व संन्ध्या पर पूर्णाहुति के साथ समापन पर बुधवार रात प्रसाद के लिए भंडारे में हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में देर रात तक चले भंडारे में दौरान भजनों की गूंज सुनाई देती रही। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर भक्त मंडल, मासलपुर गेट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दूरदराज के विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और प्रसादी ग्रहण की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित