श्रीगंगानगर , जुलाई 22 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में ब्लॉक कांग्रेस समिति ने बुधवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक सोनादेवी बावरी ने नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच करके दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और जवाबदेही तय करने की मांग की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठायी गयी।
कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं युवाओं पर दर्ज मामले वापस लेने, इस मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के छात्रों से माफी मांगने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित