लंदन , नवंबर 17 -- प्रवासियों की वापसी के मामले में अफ्रीकी देश के ब्रिटेन के साथ सहयोग नहीं करने की वजह से ब्रिटेन अंगोला, नामीबिया और कांगो के निवासियों के वीज़ा पर प्रतिबंध लगा सकता है।

ब्रिटिश अखबार द टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अवैध रूप से ब्रिटेन आए प्रवासियों को वापस लेने से इनकार करने पर सज़ा के तौर पर ब्रिटेन के वीज़ा प्रतिबंधों का सामना करने वाले पहले देशों की घोषणा सोमवार को गृह सचिव शबाना महमूद द्वारा की जाएगी। समाचार पत्र के अनुसार, जब तक अफ़्रीकी देशों की सरकारें निर्वासन पर सहयोग में नहीं करतीं, तब तक ये प्रतिबंध लागू रहेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार निर्वासित प्रवासियों की वापसी के मामले में लंदन के साथ सहयोग करने में अफ्रीकी सरकारों की अनिच्छा के कारण ब्रिटेन, अंगोला, नामीबिया और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के निवासियों के लिए वीजा पर प्रतिबंध लगा सकता है। इन अफ़्रीकी देशों ने ब्रिटेन से 4,000 से ज़्यादा अवैध प्रवासियों और विदेशी अपराधियों को वापस लेने से मना कर दिया है। ये देश ब्रिटेन द्वारा इस तरह के उपायों के अधीन होने वाले पहले देश होंगे। प्रतिबंध लागू होने से पहले उनके पास प्रतिक्रिया देने के लिए एक महीने का समय होगा।

द टाइम्स ने ब्रिटेन के गृह विभाग के सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि श्री महमूद ने गुरुवार को तीन अफ़्रीकी देशों के दूतावासों को चेतावनी पत्र भेजे। अख़बार ने एक अन्य लेख में कहा है कि श्री महमूद यह भी घोषणा करेंगे कि शरणार्थी का दर्जा अस्थायी होगा, और जिनके देश सुरक्षित माने जाएँगे उन्हें तुरंत स्वदेश भेज दिया जाएगा। हर 30 महीने में उनकी शरणार्थी स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, यह भी बताया गया कि किए गए बदलाव अन्य देशों के नागरिकों पर भी लागू होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित