, June 20 -- लंदन, 20 जून (स्पूतनिक/वार्ता) दक्षिणी इंग्लैंड में बेडफोर्ड के पास दो ट्रेनों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा 89 लोग घायल हुए हैं।

ब्रिटिश परिवहन पुलिस ने यह जानकारी दी है। इससे पहले अधिकारियों ने इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की जानकारी दी थी।

परिवहन पुलिस ने कहा, "33 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 11 की हालत गंभीर थी। 56 अन्य लोगों का चोटों के लिए इलाज किया गया।" उन्होंने कहा कि हादसे में एक ट्रेन के चालक की मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित