लंदन , मार्च 31 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को घोषणा की कि ब्रिटिश राजा चार्ल्स और रानी कैमिला 27-30 अप्रैल तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे।
श्री ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, "मेलानिया और मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि यूनाइटेड किंगडम के राजा और रानी, महामहिम, 27-30 अप्रैल तक एक ऐतिहासिक राजकीय दौरे के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका आएंगे।"राष्ट्रपति 28 अप्रैल को व्हाइट हाउस में एक राजकीय भोज का आयोजन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित