लंदन , मई 31 -- ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर सोमवार से चीन की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगी, जिसके बाद वह भारत का दौरा करेंगी। इस दो-देशीय दौरे का मुख्य उद्देश्य हॉर्मुज जलडमरूमध्य, रूस-यूक्रेन युद्ध और अफ्रीका में इबोला के प्रकोप जैसे गंभीर वैश्विक सुरक्षा और आर्थिक सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करना है।

चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इस यात्रा की पुष्टि की है। मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, "चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी के निमंत्रण पर, ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर एक से तीन जून तक चीन का दौरा करेंगी"। इस यात्रा के दौरान सुश्री कूपर अपने चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी और 11 वे चीन-ब्रिटेन रणनीतिक संवाद में भी भाग लेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित