नयी दिल्ली , सितंबर 12 -- कांग्रेस ने कहा है कि 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत को ब्रिक्स साझेदारों के साथ मिलकर समानता और संतुलन पर आधारित ऐसी विश्व व्यवस्था के लिए काम करना चाहिए, जो सभी के लिए सुरक्षा, समृद्धि और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित कर सके।

कांग्रेस के विदेश विभाग ने शनिवार को एक बयान में कहा कि भू-राजनीतिक विखंडन, आर्थिक दबाव, आपूर्ति श्रृंखला की कमजोरियों, संघर्ष और जलवायु तनाव के दौर में भारत को वैश्विक दक्षिण की वैध आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने और सभी लोगों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करने के मंच के रूप में ब्रिक्स के बढ़ते महत्व को मजबूत करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित