वाराणसी , जून 4 -- ब्रिक्स देशों के सांस्कृतिक कार्य समूह की दूसरी बैठक गुरुवार और शुक्रवार को काशी के ताज होटल में होने जा रही है।
इससे पहले ब्राजील, चीन, दक्षिण अफ्रीका और यूएई के प्रतिनिधि बुधवार शाम को काशी पहुंच गए। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मेहमानों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। लोक कलाकारों द्वारा करमा, धोबिया एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। छात्र-छात्राओं ने ब्रिक्स देशों के झंडे लहराकर स्वागत किया।
दो दिवसीय इस बैठक की अध्यक्षता भारत की ओर से संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री विवेक अग्रवाल करेंगे। भारत समेत चीन, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, यूएई, ब्राजील और ईरान के प्रतिनिधि बैठक में शामिल होंगे, जबकि रूस, इथोपिया और मिस्र के प्रतिनिधि हाइब्रिड मोड में भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित