नयी दिल्ली , सितंबर 12 -- कांग्रेस ने कहा है कि ब्रिक्स देशों के नेताओं के नयी दिल्ली घोषणा के पैराग्राफ 16 में 1955 में इंडोनेशिया के बांडुंग में हुए एशियाई-अफ्रीकी सम्मेलन के सिद्धांतों का आज के संदर्भ में उल्लेख किया गया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर घोषणा के एक हिस्से को साझा करते हुए कहा कि इसमें समानता, स्वतंत्रता, हस्तक्षेप न करने और पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों को अधिक न्यायपूर्ण, समावेशी और प्रतिनिधित्वकारी बहुपक्षीय व्यवस्था की दिशा में संदर्भ के रूप में रेखांकित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित