नयी दिल्ली , जून 22 -- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सोमवार को यहां 16 वीं ब्रिक्स की बैठक से इतर ब्राजील , इथियोपिया और ईरान के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढाने पर चर्चा की।

इससे पहले श्री डोभाल ने भारत की मेजबानी में आज से यहां शुरू हुई ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की दो दिन की बैठक की अध्यक्षता की।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि श्री डोभाल ने ब्राज़ील के राजनीतिक मामलों के सेक्रेटरी कार्लोस कोज़ेंडे से मुलाकात के दौरान ब्रिक्स फ्रेमवर्क के तहत भारत और ब्राज़ील के बीच सहयोग का स्वागत किया और भारत-ब्राज़ील द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। इथियोपिया की नेशनल इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी सर्विस में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मिलियन लेमा टाडेसे से मुलाकात के दौरान श्री डोभाल ने भारत-इथियोपिया रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने और गहरा करने के लिए सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित