ब्रासीलिया , जुलाई 31 -- ब्रालील फुटबॉल महासंघ ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम 2026 फीफा विश्व कप के बाद पहले अंतरराष्ट्रीय अवकाश में भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ मैत्री मैच खेलेगी। महासंघ ने बताया कि राष्ट्रीय टीम 25 और 29 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलेंगे और फिर तीन अक्टूबर को भारत का सामना करेंगे।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच टाउन्सविले के क्वींसलैंड कंट्री बैंक स्टेडियम में होगा, जिसके चार दिन बाद वे ब्रिस्बेन में सनकॉर्प स्टेडियम में सॉकरूस के साथ एक और मुकाबले के लिए रवाना होंगे।
ऑस्ट्रेलिया में अपने दो मैच खेलने के बाद, ब्राजील की टीम भारत के कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी, जहां वे तीन अक्टूबर को साल्ट लेक स्टेडियम में पहली बार भारत का सामना करेंगे।
भारत, जहां ब्राजील के प्रशंसकों की एक बड़ी संख्या रहती है, ने इससे पहले 1977 में पेले की मेजबानी की थी जब उनकी न्यूयॉर्क कॉसमॉस टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन में मोहन बागान के खिलाफ मैच खेला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित