नयी दिल्ली , मई 11 -- ब्राजील की विमान सेवा कंपनी एम्ब्रेयर ने फोर्ज्ड कच्चे माल की आपूर्ति के लिए भारत फोर्ज लिमिटेड के साथ करार की घोषणा की है।

एम्ब्रेयर ने किसी भारतीय आपूर्तिकर्ता के साथ पहली बार फोर्ज्ड कच्चे माल की आपूर्ति के लिए करार किया है।

यह समझौता एम्ब्रेयर की वैश्विक सप्लाई चेन को उच्च गुणवत्ता वाले फोर्ज्ड उत्पादों के साथ समर्थन प्रदान करेगा और कंपनी के आपूर्तिकर्ता आधार को विस्तार और विविधता प्रदान करने की रणनीति को मजबूत करेगा। साथ ही, यह प्रमुख विकासशील बाजारों में औद्योगिक क्षमताओं को बढ़ावा देने में भी सहायक होगा।

एम्ब्रेयर के कार्यकारी उपाध्यक्ष (वैश्विक खरीद एवं आपूर्ति श्रृंखला) रॉबर्ट शेव्स ने कहा कि आपूर्ति श्रृंखला के लिए कंपनी भारत को एक बड़ा अवसर मानती है। यह अनुबंध एक अधिक मजबूत और प्रतिस्पर्धी आपूर्ति बनाने की योजनाओं को मजबूत करता है। साथ ही भारतीय विमानन उद्योग के विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित