ब्रासीलिया , अप्रैल 09 -- ब्राजील महिला टीम की तेज गेंदबाज लॉरा कार्डोसा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टी-20 की एक पारी में नौ विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया।
लॉरा ने लेसोथो के खिलाफ यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। लॉरा कार्डोसो ने ब्राजील बनाम लेसोथो मुकाबले में टी-20 इतिहास में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े दर्ज कराया। इस रिकॉर्ड के साथ ही वह पुरुष या महिला टी-20 क्रिकेट में एक ही पारी में नौ विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित