भुवनेश्वर , अक्टूबर 18 -- ओडिशा के 28वें राज्यपाल के रूप में श्री ब्रज मोहन राम ने रविवार को शपथ ली।

राजभवन में आयोजित समारोह में ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हरीश टंडन ने श्री राम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

झारखंड से तीन बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रह चुके श्री राम ने हरि बाबू कंभमपति का स्थान लिया है, जिन्होंने तीन जनवरी 2025 को राज्यपाल का पदभार संभाला था।

श्री राम की नियुक्ति पर ओडिशा में विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने राम की राजनीतिक संबद्धता को देखते हुए उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे। विपक्षी नेताओं ने झारखंड में भाजपा संगठन से उनके जुड़ाव और पार्टी के संगठनात्मक आधार को मजबूत करने संबंधी उनकी टिप्पणियों की खबरों का हवाला दिया था। उनका तर्क था कि इस तरह के बयान संवैधानिक पद के लिए उनकी उपयुक्तता को लेकर चिंता पैदा करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित