मुरैना , मई 19 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की रिठौरा थाना पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से 45 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर वाहन चालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बोलेरो वाहन में ग्वालियर की ओर से ग्राम रांसू तरफ अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिमंदिर के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया।

पुलिस को देखकर वाहन चालक तेज गति से भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने पुराने रिठौरा स्टेशन के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान बोलेरो वाहन से 45 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित