मधुबनी , अक्टूबर 20 -- िहार के मधुबनी जिले में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मधुबनी पुलिस केंद्र के वाहन चालक तेज नारायण साह की मौत हो गयी।वरीय पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस केंद्र, मधुबनी की बोलेरो फुलपरास थाना क्षेत्र के खोपा में ड्यूटी पर थी। इसी दौरान एनएच-27 पर सड़क के गड्ढे में टायर चले जाने से वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया और पलट गया। हादसे में बोलेरो चालक तेज नारायण साह गंभीर रूप से घायल हो गये।उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम ने घायल चालक को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

श्री कुमार ने बताया कि एनएच-27 पर यातायात सामान्य है और क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत चालक के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित