गयाजी , मई 02 -- बिहार में भगवान बुद्ध के ज्ञान स्थल बोधगया स्थित वाट थाई मगध बौद्ध विपश्यना मठ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय आंतरिक शांति सम्मेलन में 40 देशों से आये साधकों ने भाग लिया।

इस सम्मेलन में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक एकता का संदेश फैलाना देन था । इस आयोजन में विदेश से आईं आध्यात्मिक गुरू साईं लक्ष्मी देवी की अगुवाई में हिंदू और बौद्ध धर्म के संत, विद्वान, आध्यात्मिक नेता और साधकों ने भाग लिया अगुवाईकार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना के साथ किया गया. वहीं स्थानीय स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई.इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बोधगया में इस तरह के अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से भारत की आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक पहचान मिल रही है और दुनिया भर में शांति का संदेश पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में शामिल होने से आंतरिक शांति मिलती है । उन्होंने इस इस कार्यक्रम में आए सभी साधु-संतों को भी इसमें भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित