बोधगया , मई 10 -- बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने रविवार को बोधगया के सिलौंजा स्थित निर्माणाधीन इको-टूरिज्म पार्क का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. कुमार ने बताया कि गया वन प्रमंडल द्वारा लगभग 40 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा यह इको-टूरिज्म पार्क राज्य की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसकी कुल लागत करीब 21.79 करोड़ रुपये है। इस परियोजना की घोषणा फरवरी 2025 में मुख्यमंत्री द्वारा "प्रगति यात्रा" के दौरान की गई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है और अगले तीन माह में इसके पूर्ण होने की संभावना है।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पार्क को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां मजबूत बाउंड्री वॉल, भव्य प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर, बैठने की समुचित व्यवस्था, आधुनिक लाइटिंग सिस्टम और सुन्दर प्रकाश व्यवस्था का निर्माण किया जा रहा है, जिससे रात्रि में भी पार्क की आकर्षण क्षमता बनी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित