बोकारो , मार्च 17 -- झारखंड में बोकारो जिले के बालीडीह थाना पुलिस ने धोखे से इंस्टाग्राम आईडी ले कर उसका गलत उपयोग कर नाबालिक के साथ गलत हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने पोस्को एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बालीडीह थाना क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा थाना में एक आवेदन दिया गया कि बालीडीह पाण्डेय टोला निवासी निखिल तिवारी उनकी नाबालीग पुत्री को बहला फुसला कर उसका इंस्टाग्राम आईडी ले लिया और उस आईडी का गलत उपयोग करने लगा।
जिसे देखकर वो घबरा गयी, जिसका नाजायज फायदा उठाकर उसे धमकी देकर बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया तथा उसका भी विडियो बनाकर उनकी नाबालिग पुत्री को ब्लैक-मेल करने लगा। जब इस की जानकारी माता-पिता को हुई तो वे लोग उक्त लड़के को समझाने बुझाने का प्रयास किया तथा लोक लाज के डर से चुप रहे उसके बावजुद उपरोक्त लड़का इनकी नाबालिग पुत्री के साथ जबरन बात करने की कोशिश करने लगा तथा मना करने पर इनलोगों को धमकी ईत्यादि देने लगा।
मजबूर होकर महिला द्वारा थाना में शिकायत की गयी। महिला के शिकायत आवेदन के आधार पर बालीडीह थाना काण्ड सं0-58/26, दि०-17.03.26, धारा-65 (1) बी०एन०एस० एवं 4/6 पोक्सो एक्ट दर्ज कर त्वरित अनुसंधान करते हुए काण्ड में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित