बोकारो , मई 06 -- झारखंड में बोकारो जिले के चिरा चास थाना क्षेत्र के न्यू पिण्डरगोड़िया, भवानीपुर निवासी आरिफ अंसारी के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बेन्दीटांड़ (काली मंदिर) निवासी 19 वर्षीय हर्ष पाण्डेय उर्फ हर्ष भुमिहार और सुभाष को-ऑपरेटिव, चास (वर्तमान पता कैलाश नगर) निवासी 19 वर्षीय दिव्य मिश्रा उर्फ दिव्यांशु मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा शामिल हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, जिम में गाना बजाने को लेकर आरिफ और हर्ष के बीच विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित