बोकारो , मार्च 12 -- झारखंड में बोकारो जिले के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सेक्टर-8/बी स्थित डीएवी स्कूल परिसर में कार में आग लगाने और मारपीट की घटना के दो मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बोकारो के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक नगर आलोक रंजन के नेतृत्व में गठित टीम ने मानवीय व तकनीकी सूत्रों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय सुमन्त कुमार और 25 वर्षीय बिट्टू कुमार यादव दोनों पिलगडिया खटाल निवासी को दबोच लिया गया। आरोपियों के पास से वादी कुणाल कुमार सिंह और पीड़ित विक्की कुमार सिंह के छीने गए दो मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित