बोकारो , जनवरी 05 -- झारखण्ड में बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के महुआ टांड थाना क्षेत्र के जंगल के बीच बसा बड़की पुन्नू गांव में गुरुवार के अहले हाथियो के झुंड ने घर मे घुस कर एक परिवार के पति - पत्नी समेत तीन सदस्य को कुचल कर मार डाला।
बोकारो जिला वन अधिकारी संदीप सिंदे ने आज यहां बताया इस घटना में एक व्यक्ति घायल है। उन्होंने कहा कि हाथियो के झुंड खाना के तलाश में सुबह 3 बजे गांव के गंगवा करमाली के घर के आंगन में घुस गया। गंगवा करमाली हाथियो के झुंड का उत्पात देख अपनी जान बचा कर भागने लगा, हाथियो ने उसे पकड़ कर कुचल कर मार डाला। इसी दौरान पति गंगवा की चीख आवाज सुनकर गंगवा की पत्नी कमली देवी बाहर निकली और भागने लगी तो हाथी ने अपने सूंढ़ में लपेट कर पटक दिया और कुचल कर मार डाला।
गंगवा करमाली की भाभी भगिया देवी भी घर से भागने लगी उसे भी हाथी ने पकड़ कर कुचल कर मार डाला । हाथियो के झुंड के हमले से मौके पर तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हाथी के हमले में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है ।
महुआ टांड थाना क्षेत्र के बड़की पुन्नू गांव अति नक्सल प्रभावित घनघोर जंगल मे हथियो का झुंड प्रवेश किया है।
जिला फोरेस्ट अधिकारी संदीप सिंदे ने बताया कि पांच हाथियो का झुंड था। हाथियों का झुंड रामगढ़ जिला के जंगल की ओर से प्रवेश किया है। फोरेस्ट की टीम हाथियों के झुंड को इस जंगल से बाहर निकालने का प्रयास तेज कर दिया गया है। मृतकों की मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीण धरना पर बैठ गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रावधान के तहत मृतकों के अंत्यपरीक्षण के बाद मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये प्रत्येक को दिए जाएंगे ।
महुआ टांड थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल के अलग - अलग घटनाओं में एक माह में हाथियो के हमले से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित