बोकारो , मई 26 -- झारखंड मे बोकारो जिले के जरीडीह थाना पुलिस ने मारपीट के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने आज यहां बताया कि गायत्री नगर के नित्यानन्द मेडिकल स्टोर के समीप 33 वर्षीय अमित कुमार पाण्डेय के साथ मारपीट करने, अवैध देशी पिस्तौल से हवाई फायरिंग करने और अपहृण का प्रयास करने के मामले के मुख्य आरोपी मिथिलेश पाण्डेय उर्फ किशोर पाण्डेय को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
निरीक्षक श्री सिंह ने कहा कि घटना टाँड बालीडीह पंचायत के गायत्री नगर में घटित हुई थी। इस कांड के तीनों अभियुक्त मिथिलेश पाण्डेय उर्फ किशोर पाण्डेय, नित्यानन्द पाण्डेय और शुभम राय फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर थाना प्रभारी जरीडीह के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में कई मामला दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित