बोकारो , अप्रैल 11 -- झारखंड में बोकारो जिले के चंद्रपुरा में स्थापित दामोदर घाटी निगम, चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र में पदस्थापित ठेका कर्मी दिलीप टुडू की मौत बीते रात अस्पताल में हो जाने के बाद स्थानीय नेताओं ने मृतक के परिजन का नियोजन की मांग को लेकर आज प्लांट गेट को घंटो जाम कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि दिलीप टुडू चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत था। वह पिछले दिन ड्यूटी के दौरान बीमार हो गया। स्थानीय अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। बीते रात्रि वह बोकारो के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। स्थानीय नेताओं ने मृतक के परिजन के नियोजन की मांग को लेकर प्लांट गेट को घंटो जाम कर दिया।

प्लांट गेट जाम होने के कारण कोई भी अधिकारी कर्मचारी प्लांट के बाहर और अंदर नहीं जा सके। डीवीसी प्रबंधन द्वारा मृतक के आश्रित को ठेका कर्मी के रूप में नियोजन के आश्वासन के बाद गेट जाम आंदोलन समाप्त कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित