बोकारो , मार्च 12 -- झारखंड में बोकारो जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलगाड़िया स्थित उसरडीह गांव के एक कुआं से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि उक्त शव बरामद होने से गांव मे हड़कंप मच गया । सूचना मिलते ही चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतक की पहचान सुखदेव राय (26) के रूप में हुआ है जो कोड़ाडीह गांव का निवासी बताया गया है।
वह 9 मार्च को उसरडीह में अपने मामा के घर शादी समारोह में आया था। तीन दिन बाद आज उसका शव कुएं से बरामद हुआ। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को अन्तपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित