ग्लासगो (स्कॉटलैंड) , जुलाई 31 -- शानदार फॉर्म में चल रही भारत के नवनीत सिंह और दिनेश कुमार जोड़ी ने बॉल्स के पुरुष युगल वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फ़ॉकलैंड आइलैंड्स के इयान बार्न्स और ओलिवर थॉम्पसन को 2-0 से हराया और अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। भारतीय जोड़ी पहला सेट 6-3 से और दूसरा सेट 10-1 से जीता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित