मोहाली , अगस्त 23 -- पंजाब के मोहाली (मुबारकपुर) स्थित एनएच लुक प्लांट में रविवार दोपहर बॉयलर फटने से जोरदार धमाके की आवाज के साथ वहां भीषण आग लग गयी, हालांकि काम कर रहे सभी करीब 40 मजदूर सुरक्षित हैं।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे के दौरान प्लांट में मौजूद सभी 40 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
आग लगने से प्लांट में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं, बॉयलर फटने के कारणों की जांच शुरू कर दी गयी है। प्रशासन की ओर से हादसे की परिस्थितियों और सुरक्षा इंतज़ामों की भी पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित