कोल्हापुर , नवंबर 25 -- बॉम्बे उच्च न्यायालय की कोल्हापुर सकिँट पीठ ने गोकुल दुग्ध संघ के सरकार द्वारा नामित चार निदेशकों और महायुति के निर्वाचित निदेशकों को बुधवार को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है।
न्यायालय ने अध्यक्ष चुनाव के मुद्दे से जुड़ी याचिका पर आज सुनवाई के दौरान गोकुल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पद और मतदान अधिकारों के विवाद पर कोई अंतिम फैसला नहीं सुनाया। इसके बजाय, अदालत ने सुनवाई को आगामी तीन दिसंबर तक के लिए टाल दिया और संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
अदालत ने अध्यक्ष चुनाव की बैठक और चार नामित निदेशकों की नियुक्ति के बाद हुई बैठक की कार्यवाही (मिनट्स) को अदालत में पेश करने का आदेश दिया। इसके साथ ही अदालत ने 'समाविचारी अघाड़ी' की ओर से दायर एक संशोधन आवेदन को भी स्वीकार कर लिया। यह आवेदन 10 नवंबर को हुए अध्यक्ष चुनाव और उन निदेशकों को सूचित करने से जुड़ा है, जिन्हें अब तक नोटिस नहीं मिल पाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित