बैतूल , मार्च 03 -- मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात हुए हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय विधायक हेमंत खंडेलवाल सुबह अस्पताल पहुंचे और प्रभावितों के परिजन से मुलाकात की।
उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। खंडेलवाल ने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित