बैतूल , जनवरी 30 -- मध्यप्रदेश के बैतूल में जारी सट्टे के खिलाफ पुलिस ने धरपकड़ कार्रवाई शुरू की है।
मुलताई पुलिस ने अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। मुलताई पुलिस को 29 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मासोद रोड पुलिया के पास एक व्यक्ति सट्टा पर्ची लिख रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी रविकांत बोबडे को रंगे हाथों पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से 01 सट्टा पर्ची, 01 पेन और लगभग तीन हजार नकद जब्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायालय में उपस्थित होने हेतु नोटिस जारी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित