बैतूल , अगस्त 11 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मानसून की गतिविधियां फिलहाल धीमी बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटे में जिले में औसतन 2.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि चालू वर्षा ऋतु में अब तक औसतन 515.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार 10 अगस्त सुबह 8 बजे से 11 अगस्त सुबह 8 बजे तक जिले के विभिन्न वर्षामापी केंद्रों पर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान बैतूल में 1.2 मिलीमीटर, घोड़ाडोंगरी में 3.0, चिचोली में 7.2, शाहपुर में 3.0, मुलताई में 5.0, आमला में 2.0, भैंसदेही में 2.0 और भीमपुर में 6.0 मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रभात पट्टन और आठनेर में बारिश दर्ज नहीं हुई।

आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 536.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस तरह इस वर्ष अब तक पिछले साल की तुलना में 21.1 मिलीमीटर कम बारिश हुई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1083.9 मिलीमीटर है, जबकि वर्ष 2025-26 में सामान्य औसत वर्षा 1097.4 मिलीमीटर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित