बैतूल , अक्टूबर 24 -- मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बैतूल बाजार पुलिस ने गांजा तस्करी के एक पुराने मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित