बैतूल , अगस्त 10 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में जिले में औसतन 24.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान घोड़ाडोंगरी, चिचोली और शाहपुर क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई, जबकि भैंसदेही और आठनेर में बारिश दर्ज नहीं की गई।
भू-अभिलेख विभाग के अनुसार, 09 अगस्त सुबह आठ बजे से 10 अगस्त सुबह आठ बजे तक जिले के विभिन्न वर्षामापी केंद्रों पर वर्षा रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक 57.0 मिलीमीटर बारिश शाहपुर में दर्ज हुई। इसके बाद घोड़ाडोंगरी में 55.0 मिलीमीटर और चिचोली में 51.0 मिलीमीटर बारिश हुई।
बैतूल मुख्यालय में 21.6 मिलीमीटर, आमला में 20.0 मिलीमीटर, भीमपुर में 17.0 मिलीमीटर, मुलताई में 15.2 मिलीमीटर तथा प्रभात पट्टन में 7.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं भैंसदेही और आठनेर में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश का आंकड़ा शून्य रहा।
जिले में चालू वर्षा ऋतु 2026-27 के दौरान अब तक औसतन 512.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इसकी तुलना में पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में औसतन 536.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस तरह इस वर्ष अब तक पिछले साल की तुलना में 23.8 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज हुई है।
जिले की सामान्य औसत वार्षिक वर्षा 1083.9 मिलीमीटर है। वहीं वर्ष 2025-26 में जिले की सामान्य औसत वर्षा 1097.4 मिलीमीटर रही थी। लगातार हो रही बारिश से जिले के कई इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है और किसानों को भी राहत मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित