बैतूल , अक्टूबर 04 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में जुआ खेलने के मामलों में पुलिस ने आठनेर और मुलताई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर 11 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 11 हजार 670 रुपये नकद, ताश के पत्ते और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।
आठनेर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पांच लोगों को पकड़ा। पहली कार्रवाई दो अक्टूबर को ग्राम सातनेर में माता मंदिर के पास की गई। यहां जुआ खेलने के आरोप में देवीदास नागले, तामूसिंह चौहान और उमेश राठौर को पकड़ा गया। इनके पास से एक हजार 70 रुपये और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए।
इसी तरह मुलताई पुलिस ने चार अक्टूबर को ग्राम बाड़ेगांव में पर्वतराव के खेत के पास कच्ची सड़क किनारे जुआ खेलने के आरोप में छह लोगों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार मौके से छह हजार रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और मोटोरोला कंपनी का एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।
इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए अलग-अलग नोटिस भी जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने लोगों से जुआ-सट्टे जैसी गतिविधियों से दूर रहने और इनके संबंध में पुलिस को सूचना देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित