बैतूल 24अक्टूबर (वार्ता) मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में इस वर्ष हुई कम बारिश के कारण उत्पन्न गंभीर सूखे और जल संकट से सरकार को अवगत कराने के लिए बैतूल जिले के तीन भाजपा विधायकों ने शुक्रवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। विधायकों ने मुख्यमंत्री को स्थिति से अवगत कराते हुए आगामी ग्रीष्मकाल में जनता के लिए राहत कार्य शुरू करने और किसानों को मुआवजा देने की जोरदार मांग उठाई है।

मुलाकात करने वाले विधायकों में डॉ. योगेश पंडाग्रे, महेंद्र सिंह चौहान और गंगा उइके शामिल रहे। विधायकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि अल्पवर्षा के चलते जिले में भूमिगत जल स्तर में भारी गिरावट आई है और अधिकांश जलाशय खाली पड़े हैं। इसके कारण आने वाले दिनों में भीषण पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित