बैतूल 07नवंबर (वार्ता) मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव में कीटनाशक सेवन से एक 40 वर्षीय किसान की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। मृतक खेती-किसानी के साथ सब्जी बेचने का काम करता था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक समीर वैध शराब पीने का आदी था और मानसिक रूप से भी परेशान रहता था। घटना वाले दिन वह अत्यधिक शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी दौरान उसने आवेश में आकर घर में रखा जहरीला कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत बैतूल केपाढर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पिछले एक सप्ताह से उसका आईसीयू में इलाज चल रहा था। शनिवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित