बैतूल , अक्टूबर 24 -- मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के शाहपुर में किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें पारंपरिक खेती से हटकर आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राजमेरु संस्था शाहपुर के तत्वावधान में आज आयोजित एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में 40 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और फूलों की खेती व बागवानी के गुर सीखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित