बैतूल , दिसंबर 2 -- मध्यप्रदेश में बैतूल कोतवाली पुलिस ने दो गंभीर प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी भीम उर्फ अनूप सोनेकर को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

आरोपी भीम उर्फ अनूप सोनेकर पर कोतवाली थाने के दो अलग-अलग मामलों-अपराध क्रमांक 968/2025 और 1047/2025-में बलवा, मारपीट, धमकी, एससी/एसटी एक्ट एवं बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज थे। इन मामलों में अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि वह लगातार फरार था।

मुखबिर की सूचना पर 1 दिसंबर को पुलिस ने गौठाना क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। कार्रवाई में निरीक्षक नीरज पाल सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित