गोपालगंज, मार्च 02 -- गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय के सामने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों की उपस्थिति में भव्य होली महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमे भोजपुरी सिनेमा के जाने माने गायकों ने सुर लगा कर समां बांध दिया।

बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उड़ते रंग और गुलाल के बीच भोजपुरी गायकों ने फगुआ के गीतों से आगंतुको को होली के रस में सराबोर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित