अम्बाला 17मई (वार्ता ) हरियाणा के अम्बाला छावनी में बैंक स्क्वेयर परियोजना के दूसरे चरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रविवार को बताया कि बैंक स्क्वेयर के प्रथम चरण का काम पूरा हो चुका है, जबकि द्वितीय चरण के लिए 58 करोड़ रुपए के निविदा लगाए जा चुके हैं। इस परियोजना में करीब 32 बैंक और अन्य बड़ी कंपनियों के शोरूम स्थापित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित