भरतपुर , जुलाई 03 -- राजस्थान में भरतपुर के बयाना कस्बे में शुक्रवार को आर्य समाज मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक( एसबीआई) बैंक की पहली मंजिल पर लोन शाखा में एयरकंडीशनर में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग से अफरा-तफरी मच गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग की जानकारी होते ही कर्मचारी और ग्राहकों ने बैंक परिसर से सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। सूचना मिलने पर पुलिस और नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

इससे पहले बैंक के सुरक्षा गार्ड ने भी अग्निशमन उपकरण से आग बुझाने का साहसिक प्रयास किया, जिससे आग ज्यादा नहीं फैल सकी। बैंक प्रशासन ने बताया कि हादसे में हुए नुकसान का वास्तविक आकलन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित