पटना , जुलाई 22 -- वजात शिशुओं को बेहतर और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना में बुधवार को बैंक ऑफ इंडिया की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत उपलब्ध कराए गए अत्याधुनिक नवजात चिकित्सा उपकरणों का उद्घाटन किया गया। इस सहयोग से संस्थान के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) की क्षमता और अधिक मजबूत होगी तथा गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

उद्घाटन समारोह में एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल, मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. डॉ. प्रशांत कुमार सिंह, उप निदेशक (प्रशासन) नितोत्पल बल, बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य एवं चिकित्सक उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने बैंक ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए उपकरणों के जुड़ने से गंभीर रूप से बीमार नवजातों का उपचार बेहतर ढंग से किया जा सकेगा, रेफरल की आवश्यकता कम होगी तथा बेड की कमी के कारण मरीजों को वापस लौटाने की स्थिति में भी कमी आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित