चेन्नई , जून 19 -- तमिलनाडु की राजधानी चेन्न्ई में सीमा शुल्क अधिकारियों ने अन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आए एक यात्री को गिरफ्तार कर उसके पास से 4.862 किलोग्राम कथित तौर पर प्रतिबंधित नशीली सामग्री जब्त की है।

यहाँ जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि पुख्ता जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, खुफिया इकाई के अधिकारियों ने सिंगापुर के रास्ते बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री को रोका। उसके जमा किए गए सामान की गहन जांच करने पर उसके पास से पांच पैकेट बरामद हुए। ये पैकेट खाने पीने की चीजों के अंदर छुपाकर रखे गए थे। खोलने पर इन पैकेटों में 4.862 किलोग्राम हरी फूलों और फलों वाली पत्तियां मिलीं, जिनके अवैध नशीला पदार्थ होने का संदेह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित