बेतिया , अक्टूबर 18 -- बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया नगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है।
मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि नुनियापट्टी मोहल्ले में शनिवार शाम नेहा कुमारी (28) का शव उसके ससुराल स्थित कमरे में मिला। नेहा के पति का नाम अनिल कुमार है।
घटना की सूचना मिलने पर सदर वन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार और नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित